श्री महाराज स्वामी श्री गीतानंद जी महाराज
सप्तऋषि आश्रम के पास गीता कुटीर तपोवन हरिपुरकला हरिद्वार (उत्तराखंड)


ट्रस्ट के उद्देश्य

श्री राघव परोपकार मिशन - अयोध्या धाम

श्री राघव परोपकार मिशन - अयोध्या धाम.

1. ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के निराश्रित, गरीब, वृद्ध अनाथ बच्चे, कुपोषण के ग्रस्त बच्चों व महिलाओं, बेसहारा युवक व युवतियों को लिंग, धर्म, भाषा, क्षेत्र या जाति के आधार पर बिना भेदभाव के सहायता करना, उन्हें शिक्षित बनाना, स्वावलम्भी बनाना है। ट्रस्ट अपने फंड से या प्राप्त होने वाले दान से संस्थापक सदस्य, ट्रस्ट के सदस्य, विशेष कार्यकारिणी के सदस्य या अपने कर्मचारियों को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कोई फायदा नहीं हो और न ही इनमें से किसी के रिश्तेदार को कोई फायदा परोक्ष या अपरोक्ष रूप से पहुंचे इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखेगा |

2. अयोध्या धाम में यात्रियों, गरीबों, अनाथ, विकलांगों व सामान्य नागरिको को भोजन व चाय आदि मुफ्त या नाम मात्र के शुल्क पर उपलब्ध कराना ।

3. मौसम के अनुसार समय समय पर गरीबों, वृद्धो, भिक्षाटन करने वाले स्त्री व पुरुष, विकलांग व निराश्रित जनों को वस्त्र, फल, पादुका बर्तन व दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराना

4. गरीबों, यात्रियों, वृद्धों व निराश्रितों को होम्योपैथिक व आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध कराना ।

5. अयोध्या धाम में सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर गरीबों, वृद्धों, निराश्रित एवं संतों द्वारा देह त्यागने के उपरान्त उनके अंतिम संस्कार हेतु श्मशान पर होने वाले अंतिम संस्कार में सहायता करना|

6. निराश्रित वृद्ध महिला - पुरुषों, बच्चों को वस्त्र, दवा व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण |

7. समाज में बेसहारा वृद्ध स्त्री व पुरुषों के रहने की व्यवस्था अपने यहाँ करना ।

8. अयोध्या धाम के विभिन्न संस्कृत स्कूलों में वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था |

9. निर्धन वैदिक छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति देना व शिक्षा की व्यवस्था करना |

10. अयोध्या धाम में आने वाले सामान्य जनों के रहने खाने की अपने यहाँ व्यवस्था यथा संभव करना ।

11. कुपोषण व अन्य व्याधियों से ग्रस्त निर्धन, अनाथ व बेसहारा बालक - बालिकाएं व गर्भवती महिलाओं को विभिन्न औषधि, आहार व विटामिन का वितरण |

12. देसी गौपालन हेतु गौशाला निर्माण व गौपालन करना |

13. लोगों को देसी गौपालन हेतु प्रेरित करना, उससे होने वाले फायदों से अवगत कराना व देसी गौ पालन हेतु सहायता देना |

14. अयोध्या धाम में रहने वाले सामान्य जन गरीबों व यात्रियों हेतु जगह - जगह पीने के पानी हेतु प्याओं का निर्माण कर स्वच्छ जल उपलब्ध कराना ।

15. अयोध्या धाम में होने वाले सार्वजनिक व सांस्कृतिक कार्यों में यथासंभव सहयोग व सहभागिता करना ।

16. अयोध्या धाम में स्थित प्राचीन पुरातत्व नज़रिए से कीमती भवनों के संरक्षण में सहयोग करना ।

17. वृक्षारोपण में कार्यक्रम आयोजित करना व उसमें सहयोग करना ।

18. समय - समय पर मेडिकल कैंप का आयोजन कर गरीबों को मुफ्त परामर्श, इलाज व दवाइयों का वितरण |

19. पिछड़े, गरीब व मजदूर क्लास के वह बच्चे जो पढ़ाई से वंचित हैं, होनहार हैं, पढ़ना चाहते हैं, उनकी शिक्षा में सहयोग करना ।

20. गरीब, पिछडे युवक व युवतियों को कंप्यूटर शिक्षा की फ्री व्यवस्था |

और पढ़ें दान करें

हमारे सदस्य

  • श्री राजीव गुप्ता
    संस्थापक सदस्य
    पुत्र स्वर्गीय श्री सरन बिहारी लाल सर्राफ
    जिला-रामपुर, उत्तर प्रदेश
    कपड़ा व्यवसाय
  • श्रीमती ममता गुप्ता
    संस्थापक सदस्य
    जिला-रामपुर, उत्तर प्रदेश
    धार्मिक गृहणि एवं सोशल वर्क
  • पंडित सतीशचैतन्य शास्त्री
    दाऊजी महाराज
    श्रीमद्भागवत, राम कथा प्रवक्ता साहित्याचार्य ज्योतिषाचार्य संगीताचार्य। शास्त्री आचार्य (m.a) की शिक्षा निंबार्क महाविद्यालय वृंदावन । (वाराणसी)
    वर्तमान निवास- गोधूलीपुरम वृंदावन
    जन्म स्थान- दमोह, मध्य प्रदेश
  • श्री श्रीकांत जी
    पुत्र स्वर्गीय श्री बृजनारायण दास
    उझानी, ज़िला बदायूं (उत्तर प्रदेश)
    वर्तमान में कोलकाता में
    "टर्नर मॉरिसन लिमिटेड" में महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) के रूप में कार्यरत
  • श्री त्रिभुवन सिंह
    पुत्र श्री महेंद्र प्रताप सिंह
    मूल निवासी जनपद - बाँदा , बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश
    व्यवसाय- प्रॉपर्टी सलाहकार, वर्तमान में नोएडा में कार्यरत।
  • श्री जगदीश तापड़िया
    पुत्र स्वर्गीय श्री राम  तापड़िया

श्री महाराज जी स्वामी श्री गीतानंद जी सदगुरु महाराज की जय हो। गीता कुटीर, हरिपुर, तपोवन, हरिद्वार


श्री महाराज 1008 स्वामी गीतानंद महाराज ( भिक्षु) गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार के आशीर्वाद एवम् मार्गदर्शन में श्री राघव परोपकार मिशन द्वारा 12 मई बुद्ध पूर्णिमा दिन सोमवार को संतो वैदिक विद्यार्थीयो एवं गरीब बा विधवा महिलाओं को अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश में हनुमान गढ़ी के पास रत्न सिंहासन राजगद्दी आश्रम पर 600 जोड़ी धोतीकुर्ता एवम साड़ी का वितरण किया गया । जिसमें रतन सिंहासन राजगद्दी आश्रम के महंत अरुण दास जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए । ट्रस्ट द्वारा किए गए वस्त्र वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपना आशीर्वाद भी दिया।

गैलरी

और देखें

22 अक्टूबर दिन बुधवार अन्नकूट के उपलक्ष में श्री महाराज स्वामी गीतानंद जी महाराज भिक्षु हरिद्वार के आशीर्वाद से एवं महंत श्री अरुण दास जी महाराज के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से हनुमान गढ़ी के निकट रत्न सिंहासन राजगद्दी आश्रम (सीता रसोई) अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश में श्री राघव परोपकार मिशन अयोध्या धाम की ओर से अन्नकूट का पर्व मनाया गया।


आगामी और पिछले कार्यक्रम

और देखें